पर्यावरण संरक्षण परियोजना

कल्पवृक्ष नर्सरी

पर्यावरण संरक्षण एवं चराचर संवेदी मानव सभ्यता का निर्माण गवेषणा की आत्मा है। गवेषणा के कुल 24 उद्दश्यों मे से 9 उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण संवेदी सभ्यता के विकास के लिये समर्पित हैं। अपने स्थापना के प्रारंभ में ही गवेषणा इन उद्दश्यों की पूर्ति हेतु गंभीर रही है। वृक्षारोपण व धरती के हरित कवर को बढ़ाने हेतु हमनें गवेषणा के पंजीयन के साथ ही ‘कल्पवृक्ष नर्सरी’ की स्थापना की थी। कल्पवृक्ष नर्सरी ने सागर जिले के रहली, खुरई, देवरी, सागर आदि तहसीलों में तथा सागर के बाहर जबलपुर, रायसेन, भोपाल आदि अनेक जिलों की नवीन आवासीय कॉलोनियों में और व्यक्तिगत रूप से लगभग 45,500 पौधों का रोपण किया है जिसमें लगभग 42000 जीवित एवं वृद्धिमान है तथा संवर्धन सुनिश्चित किया है।

गवेषणा ने ‘ऑक्सीजन बैंक’ नामक नवीन परिकल्पना विकसित की है जिसमें छोटे-छोटे भू-खंडो में जापानी ‘मियाबाकी पद्धति’ से सघन वन क्षेत्रों का विकास किया है। गवेषणा ने इस प्रकार 16 सघन वन क्षेत्र विकसित किये हैं। कल्पवृक्ष नर्सरी के पास वर्तमान में 31400 पौधे उपलब्ध है जिसमें अनेक दुर्लभ एवं समाप्तप्राय प्रजातियों के पौधे संरक्षित किये जा रहे हैं। गवेषणा ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम के योजनागत संपादन हेतु ‘गवेषणा वृक्षमित्र प्रकोष्ठ’ का गठन किया है। गवेषणा वृक्षमित्र प्रकोष्ठ वर्तमान में प्लांट पैथोलॉजी एवं माइकोलॉजी में डॉ. चंदन सिंह के नेतृत्व मे कार्य कर रहा है।

  • स्थान: गिधारीपुरम के सामने, तिली, सागर, मध्यप्रदेश।
  • स्थापना वर्ष: 2020
  • उत्पादन क्षमता: प्रति वर्ष 30 हज़ार से अधिक पेड़-पौधों का उत्पादन
  • संपर्क: 8817269203 

ऑक्सीजन बैंक फ़ोटो

24-Dec-21

वेन्यू : Sakar Enclave
वृक्षारोपण: 223

24-Dec-21

वेन्यू : Sakar Enclave
वृक्षारोपण: 68

24-Dec-20

वेन्यू : Gurudham Residency
वृक्षारोपण: 175

24-Dec-21

वेन्यू : Gurudham Colony
वृक्षारोपण: 150

24-Dec-22

वेन्यू : Aacharan Eco City
वृक्षारोपण: 250

24-Dec-20

वेन्यू : Sakar Enclave
वृक्षारोपण: 75+

24-Dec-21

वेन्यू : Kalpdham Golden City
वृक्षारोपण: 68

24-Dec-21

वेन्यू : Kalpdham Golden City
वृक्षारोपण: 233

24-Dec-20

वेन्यू : Kalpdham Golden City
वृक्षारोपण: 121

24-Dec-21

वेन्यू : Osho Forest
वृक्षारोपण: 2000

24-Dec-22

वेन्यू : Desai Residency
वृक्षारोपण: 60+

24-Dec-20

वेन्यू : Uday Residency
वृक्षारोपण: 40+